गिरफ्तारी से बचने के लिए 24 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा युवक, पुलिस करती रही इंतजार

By: Ankur Sat, 09 Oct 2021 5:36:41

गिरफ्तारी से बचने के लिए 24 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा युवक, पुलिस करती रही इंतजार

पुलिस से बचने के लिए अपराधी हर संभव प्रयास करता हैं और छिपने की कोशिश करता हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं अमेरिका से जहां गिरफ्तारी से बचने के लिए एक युवक पेड़ पर चढ़ गया और 24 घंटे तक वहीँ बैठा रहा। पुलिस भी 24 घंटे तक नीचे चोर का इंतजार करती रही। पुलिस द्वारा उसे उतारने की सारी कोशिशें फेल गईं। पुलिस उसे बुधवार को पकड़ने पहुंची थी। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात तक आरोपी व्यक्ति पेड़ पर ही चढ़ा रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे से अधिक ज्यादा गुजर जाने के बाद भी व्यक्ति पेड़ पर ही चढ़ा रहा। इस दौरान पेड़ के नीचे खड़े पुलिसवाले उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। लेकिन पेड़ पर चढ़ा शख्स नीचे नहीं आने की जिद करते हुए बार-बार कहता रहा- "अब दुनिया देख रही है"।

यह मामला न्यूयॉर्क शहर से सामने आया है, जहां अपनी मां को धमकी देने के आरोपों के बाद पुलिस एक 44 वर्षीय शख्स को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि उसने एक हफ्ते पहले 50 वर्षीय अपनी प्रेमिका के साथ भी मारपीट की थी। मगर इससे पहले कि अधिकारी आरोपी शख्स को पकड़ पाते, वह अपने घर की छत पर चढ़ गया। यहां से फिर वह छत से लगे लगभग 30 फुट लंबे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ते ही वह चिल्लाने लगा।

ये भी पढ़े :

# सेहत ही नहीं खूबसूरती का भी ख्याल रखता है टमाटर का जूस, सेवन के और भी हैं कई फायदे

# सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बुजुर्ग के बांसुरी बजाने का यह वीडियो, देख आप भी रह जाएंगे हैरान

# Bigg Boss-15 : पहले हफ्ते ये होंगे घर से बेघर! सलमान ने प्रतीक को सिखाया सबक, शमिता शेट्टी...

# कंटेस्टेंट ने छूए मलाइका के गाल तो...,योग ने जिंदा रहने में ऐसे की मदद, कंगना ने भाई को किया विश

# आखिर क्या हैं इस डिश की खासियत जो बिकी 13 करोड़ रुपये में, आइये जानें

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com